दिसंबर में लॉन्च होंगे सस्ते दामों पर ये 5 नए स्मार्टफोन – देखें फीचर्स और कीमत पूरी डिटेल में

दिसंबर में लॉन्च होंगे सस्ते दामों पर ये 5 नए स्मार्टफोन – देखें फीचर्स और कीमत पूरी डिटेल में – अगर आप इस महीने एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो दिसंबर आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। इस महीने कई बड़ी मोबाइल कंपनियाँ अपने नए और अपग्रेडेड स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च करने जा रही हैं। सबसे खास बात यह है कि इन नए फोनों में आपको कम बजट में प्रीमियम फीचर्स, बेहतर कैमरा क्वालिटी, दमदार प्रोसेसर और लंबी चलने वाली बैटरी मिलने वाली है। यानी कम कीमत में आपको ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो पहले केवल महंगे फोन में दिखाई देते थे।

इस लॉन्च लिस्ट में Realme, Redmi, POCO, OnePlus और Samsung जैसी top brands शामिल हैं, जो 5G सपोर्ट, AMOLED डिस्प्ले, 5000mAh+ बैटरी, फास्ट चार्जिंग और smooth UI experience जैसे फीचर्स के साथ अपने स्मार्टफोन मार्केट में उतारने के लिए तैयार हैं। अगर आपका बजट 10,000 से 18,000 रुपये के बीच है, तो दिसंबर आपके लिए perfect month हो सकता है, क्योंकि कई value-for-money smartphones इसी रेंज में लॉन्च होने वाले हैं।

तो अगर आपका पुराना फोन slow हो चुका है या आप नए फीचर्स के साथ एक powerful smartphone चाहते हैं, तो ये आने वाले models जरूर आपके लिए helpful साबित होंगे। अब आगे हम आपको बताते हैं कि दिसंबर में आने वाले Top 5 Upcoming Smartphones, उनके फीचर्स और अनुमानित कीमत क्या होने वाली है

1. Realme P4X

Realme इस हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4x 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और बड़ी 7000mAh की बैटरी मिलने वाली है।

Realme P4x 5G की भारत में संभावित कीमत :-
VariantExpected Price
6GB + 128GB₹15,999
8GB + 128GB₹17,499
8GB + 256GB₹19,499

फोन 3 कलर ऑप्शन्स—Green, Pink और White में आ सकता है। लीक और कन्फर्म फीचर्स इस प्रकार हैं:

Realme P4x 5G एक दमदार mid-range फोन होने वाला है, जिसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया जाएगा। यह प्रोसेसर गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों में तेज परफॉर्मेंस देगा। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो आसानी से पूरा दिन चल सकती है, साथ ही 45W fast charging का सपोर्ट भी मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का AI main camera और 8MP का front camera दिया गया है। फोन में 6.72-inch Full HD+ display होगा जिसमें 144Hz refresh rate मिलेगा, जो smooth scrolling और gaming के लिए perfect रहेगा।

2. Nothing Phone 3A Lite

Nothing Phone (3a) Lite को 29 November2025 में लॉन्च किया गया है। यह फोन Nothing के बजट सेगमेंट में आता है, लेकिन इसके फीचर्स एकदम प्रीमियम फोन जैसा अनुभव देते हैं। इस फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Dimensity 7300 Pro चिपसेट जैसी दमदार चीजें शामिल हैं। यह उन लोगों के लिए perfect है जिन्हें clean design और smooth performance वाला फोन चाहिए।

3. OnePlus 15R

OnePlus इस महीने अपना नया OnePlus 15R लॉन्च करने वाला है, और कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई बड़े फीचर्स की जानकारी साझा कर दी है। इस फोन में एक बेहद smooth 165Hz AMOLED डिस्प्ले होगा, जो गेमिंग और scrolling को बहुत तेज और responsive बनाता है। इसके साथ OnePlus 15R में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो अभी तक का सबसे तेज और power-efficient प्रोसेसर माना जा रहा है। डिस्प्ले 1.5K resolution और 1800 nits peak brightness के साथ आएगा, जिससे outdoor visibility भी बहुत अच्छी मिलेगी। कैमरा इंजन भी upgraded है, जो फोटो और वीडियो क्वालिटी को और बेहतर करेगा। कुल मिलाकर, OnePlus 15R उन users के लिए perfect है जो performance, display speed और premium feel वाला फोन कम कीमत में चाहते हैं।

4. Poco F8 Pro

POCO F8 Pro इस महीने लॉन्च होने वाले सबसे दमदार स्मार्टफोनों में से एक माना जा रहा है। यह फोन नए Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है, जो 3nm technology पर बना है और गेमिंग के लिए बेहद powerful माना जा रहा है। फोन में बड़ी 6210mAh बैटरी दी गई है, जिसे 100W HyperCharge सपोर्ट मिलता है—यानि सिर्फ कुछ ही मिनटों में phone फुल चार्ज हो जाएगा। इसका 6.59-inch 120Hz HyperRGB AMOLED display शानदार brightness और smooth scrolling देता है। कैमरा सेटअप भी flagship-level है, जिसमें 50MP main camera + 50MP telephoto lens (60mm) शामिल है। फोन में Sound by Bose tuned stereo speakers, IP68 rating, और advanced cooling system दिया गया है, जो heavy gaming के दौरान भी temperature control रखता है। कुल मिलाकर, POCO F8 Pro performance lovers के लिए एक powerhouse फोन है।

5. Moto Edge 70

Motorola Edge 70 इस साल का सबसे पतला और हल्का प्रीमियम स्मार्टफोन माना जा रहा है। यह सिर्फ 6mm मोटा और 159g वजन में आता है, लेकिन इसके बावजूद इसमें बड़ी 4800mAh बैटरी दी गई है। फोन में 6.7-inch का OLED 1220p display मिलता है, जो 120Hz refresh rate और 4500 nits brightness के साथ आता है। Performance के लिए इसमें नया Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और 12GB RAM दी गई है, जो smooth मल्टीटास्किंग और gaming को सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप भी काफी मजबूत है—50MP OIS main lens, 50MP ultrawide और 50MP selfie camera, तीनों ही 4K recording सपोर्ट करते हैं। फोन IP68/IP69 rating के साथ आता है, यानी पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है। कुल मिलाकर, Edge 70 एक premium feel, lightweight design और powerful performance वाला perfect all-rounder phone है।

दिसंबर में लॉन्च होंगे सस्ते दामों पर ये 5 नए स्मार्टफोन – देखें फीचर्स और कीमत पूरी डिटेल में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top