Oppo अपनी Reno सीरीज़ के लिए पहले से ही मशहूर है, और अब कंपनी एक बार फिर शानदार फीचर्स के साथ बाज़ार में दस्तक देने की तैयारी कर रही है। Oppo Reno 15 Pro चीन में लॉन्च हो चुका है और भारत में इसका इंतजार तेज़ी से बढ़ रहा है। इसके प्रीमियम लुक, बेहतरीन कैमरा और दमदार प्रदर्शन (performance) की वजह से यह फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में है। आइए इस स्मार्टफोन की सभी प्रमुख खासियतों को विस्तार से समझते हैं।
लॉन्च से जुड़ी जानकारी
Oppo Reno 15 Pro भारत में जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में लॉन्च हो सकता है। मार्केट रिपोर्ट्स और पिछले Reno डिवाइस की लॉन्च डेट को देखकर उम्मीद है कि यह फोन 9 या 10 जनवरी के आसपास भारत में एंट्री लेगा। चीन में यह पहले ही लॉन्च हो चुका है।

प्रीमियम डिज़ाइन और मज़बूत बिल्ड कव्यालिटी
आजकल यूज़र्स फोन के लुक और बिल्ड क्वालिटी पर काफी ध्यान देते हैं, और Reno 15 Pro इस मामले में बिल्कुल निराश नहीं करता।
- इसमें एक boxy design दिया गया है जो हाथ में पकड़ने में प्रीमियम और मॉडर्न लगता है।
- फोन का फ्रेम aluminum metal का है, जबकि पीछे की तरफ premium glass back मिलता है।
- सबसे खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आएगा, यानी
- पानी से पूरी तरह सुरक्षित
- धूल से भी पूरी सुरक्षा
यह खासियत इसे प्रीमियम फ्लैगशिप कैटेगरी में और भी मजबूत बनाती है। फोन तीन बेहद आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा।
डिस्प्ले – ब्राइटनेस और कलर का बेजोड़ कॉम्बिनेशन
Oppo Reno 15 Pro की डिस्प्ले शायद इसकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक है।
- इसमें 6.78 इंच की 1.5K Flat OLED Display मिलती है।
- 120Hz का smooth refresh rate इसे स्क्रोलिंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन बनाता है।
- Bezels काफी पतले हैं, जिससे वीडियो देखते समय immersion और भी बढ़ जाता है।
- डिस्प्ले में HDR 10+, Dolby Vision और 10-bit color का सपोर्ट है, यानी
- रंग ज़्यादा गहरे
- contrast बेहतर overall viewing experience top-class
- सबसे दमदार फीचर – 5000 nits peak brightness! मतलब कड़ी धूप में भी स्क्रीन बिलकुल साफ दिखेगी।
कैमरा – 200MP का टेली-फोटोग्राफी मॉन्स्टर
Oppo Reno सीरीज़ हमेशा से कैमरे के लिए जानी जाती है, और Reno 15 Pro तो इसे एक लेवल और ऊपर ले जाता है।
रियर कैमरा ट्रिपल सेटअप:
- 200MP Primary Camera (HP5 Sensor + OIS)
– अल्ट्रा-क्लियर फोटो
– स्टेबल वीडियो
– Night photography बेहतरीन - 50MP Telephoto Periscope Lens (3.5x Optical Zoom)
– दूर की फोटो बिना क्वालिटी गिरने के
– Portrait shots DSLR जैसे - 50MP Ultra-wide Lens
– Travel shots और scenery के लिए perfect
फ्रंट कैमरा:
- 50MP Selfie Camera
– Clear selfies
– अच्छी skin tone processing
– 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग की संभावना
अगर आप photography या social media content banate हैं, तो यह कैमरा आपके लिए एक मज़बूत विकल्प बन सकता है।
परफॉर्मेंस – Dimensity 8450 का पावर
फोन में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट दिया गया है।
- AnTuTu Score लगभग 1.6 million
- Multitasking smooth
- High-end games अच्छे से चलेंगे
हालाँकि कुछ reviewers का मानना है कि इस प्राइस में Snapdragon चिपसेट बेहतर होता, लेकिन practical usage में यह प्रोसेसर भी काफी मजबूत और efficient है।
बैटरी और चार्जिंग – लंबी बैटरी लाइफ + Fast Wireless Charging
6300mAh की बड़ी बैटरी
– एक बार चार्ज में दिनभर आराम से चल जाती है
80W Fast Charging
– सिर्फ कुछ ही मिनट में आधा फोन चार्ज
50W Wireless Charging
– इस प्राइस रेंज में काफी कम फोन इतनी तेज़ wireless charging देते हैं
बाकी फीचर्स (Other Specs)
फोन में कई जरूरी और प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हैं:
- Dual Stereo Speakers
- Android 16
- In-Display Fingerprint Sensor
- NFC सपोर्ट (Tap & Pay के लिए)
- 5G + WiFi 7 की उम्मीद
ये सब मिलकर इसे एक बढ़िया flagship killer की तरह पेश करते हैं।
भारत में संभावित कीमत (Expected Price)
Oppo Reno 15 Pro की भारत में अनुमानित कीमत:
👉 ₹55,000 के आसपास
Card offers / bank offers के साथ
👉 ₹50,000 से नीचे भी मिल सकता है
यह फोन premium mid-range और lower flagship सेगमेंट को टारगेट करेगा।
Oppo Reno 15 Pro एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें premium डिज़ाइन, high-end कैमरा, bright display और powerful बैटरी—all in one combo मिलता है।
अगर इसकी कीमत कंट्रोल में रहती है, तो यह आने वाले समय में काफी लोकप्रिय हो सकता है।


